दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
प्राचीन महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति (केंद्रीय) की बैठक हुई। रामनवमी जुलूस-शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिलाया।
दोपहर तीन बजे दुद्धी कस्बा वार्ड नंबर-1 के महावीर मंदिर में आयोजित बैठक में संरक्षक मंडल, पदाधिकारी व सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी अखाड़ा अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।बैठक की अध्यक्षता श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति (केंद्रीय) के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की ।मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि स्वच्छता व सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा।उन्होंने जुलूस को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाने का भरोसा जताया।
संरक्षक रामलोचन तिवारी,कन्हैयालाल अग्रहरि ,सुरेंद्र गुप्ता व महामंत्री दीपक शाह ने संबोधन में सभी को समय पर शामिल होने और जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। झांकियों व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।अंत में एकमत से उत्सव की भव्य सफलता का संकल्प लिया गया।
बैठक में स्थानीय व दर्जनों अखाड़े के पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्थानीय व क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि परिवार सहित जुलूस में शामिल होकर दुद्धी की धार्मिक परंपरा को मजबूत बनाएं।