देहरादून।
राजधानी के मोहब्बेवाला क्षेत्र में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सहारनपुर से देहरादून दिवाली की शॉपिंग करने आ रहे कपूर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
बताया जा रहा है कि परिवार वर्ना कार से देहरादून आ रहा था, तभी अचानक एक अनियंत्रित भारी भरकम कंटेनर उनकी कार पर पलट गया। कार पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान –
1. मिश्रेष कपूर (38 वर्ष) – इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत
2. निशा आनंद कपूर (38 वर्ष) – पत्नी
3. किरण कपूर (63 वर्ष) – मां
4. नीरज – कार चालक के रूप में हुई है।
मासूम को मिला नया जीवन
कार में सवार 6 साल का मासूम इस जानलेवा हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन वो मासूम अब अनाथ हो गया।
पुलिस की तत्परता
सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार को कंटेनर के नीचे से निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
