उज्जैन मप्र -: आज महाष्टमी के अवसर पर उज्जैन मे परम्परा अनुसार नगर पूजा क़ी शुरुआत हुई शारदीय नवरात्र मे प्रशासन एवं चैत्र नवरात्र मे साधु संतो द्वारा ये परम्परा निभाई जाती हैं जिसमे माता को मदिरा क़ी धारा चढ़ाई जाती हैं जिसके बाद मदिरा को एक कलश मे भर कर पुरे नगर के देवी एवं भैरव मंदिर मे भोग अर्पित किया जाता हैं
सुबह अखाडा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पूरी महाराज द्वारा माता को मदिरा का भोग लगाया गया एवं नगर पूजा क़ी शुरआत हुई
यह परम्परा सम्राट विक्रमदित्य के काल से चली आ रही हैं