कसौली, 28 मार्च 2026 — कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा में “साई अस्मिता खेलो इंडिया: एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग” का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन कड़े मुकाबलों के बाद सोलन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मेज़बान कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही तथा गीता आदर्श विद्यालय, सोलन वॉलीबॉल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र जी बतौर मुख्यतिथि रहे। मुख्यातिथि जी ने अपने भाषण में विद्यालय द्वारा शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ संजीव मैनरा और प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सभी अगन्तुकों के धन्यवाद के साथ इस प्रतियोगिता का समापन किया।