वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर और धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही लड़की का पीछा कर रहा था और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी: आजाद चन्द्र सोनकर (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी गिलट बाजार, शिवपुर वाराणसी
क्या है मामला?
29 मार्च को पीड़िता के पिता ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत तत्काल कार्रवाई की और 31 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी कार्रवाई:
BNS की गंभीर धाराएं लागू
POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया।
पुलिस टीम (कैंट थाना) ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया और अब आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।