अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली.- चैत्र मास की शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार 2 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी की चिचोली नगर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रगण में प्रातः 8:00 बजे भगवान हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर ध्वजा चढ़ाया जाएगा महिला मंडल करेगी धार्मिक आयोजन उसके पश्चात महिला मंडल द्वारा कथा का सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है. शाम को महा आरती का आयोजन किया जाएगा इसके पश्चात श्रद्धालु प्रसादी वितरण की जाएगी इसी तरह नगर के विभिन्न हनुमान मंदिर कार्यक्रम किए जाएंगे जैसी बाजार चौक हनुमान मंदिर शनिचारपुरा हनुमान मंदिर जनपद पंचायत के पास जो हनुमान मंदिर ऐसे विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भक्त लोग तैयारी में जुटे आयोजन को लेकर मंदिर से जुड़े भक्तों द्वारा जोर-जोर से तैयारी की जा रही है.
पीडब्ल्यूडी कालोनी में 19 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर या विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का निरंतर आर्यन किया जा रहा है जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पवन प्रसादी ग्रहण कर अपना जीवन धन्य करती है.