ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद बहराइच थाना हरदी-पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी महोदय महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष हरदी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 02.04.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा-137(2),64(2)M 65(1), BNS व 5L / 6 पक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. अजय पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम नौगइयां थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को मुखबीर खास की सूचना पर बीरशाहपुर नहर पुलिया के पास से समय 11.15 बजे हिरासत पुलिस में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया
अभियुक्त का नाम पता :-
01.अजय पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम नौगइयां थाना कैसरगंज जनपद बहराइच
पुलिस टीम का विवरण:
01.उ0नि0श्री कृष्ण कुमार सिंह थाना हरदी बहराइच
02.का0 अलाउद्दीन थाना हरदी जनपद बहराइच
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल जनपद बहराइच