मालाखेड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अहीर बांस भडकोल (मालाखेड़ा) में 04 अप्रैल 2026 को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागचंद मीणा रहे। पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने जागृति योजना 2025 के तहत विद्यार्थियों को विधिक अधिकार, निःशुल्क सहायता एवं हेल्पलाइन की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 30 विधार्थियों ने भाग लिया।