प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय बबेरू से मात्र 11 किलोमीटर दूर कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव के प्रमुख शिक्षकों के एक दल की अगवाई प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी के द्वारा क्षेत्र के दूर दराज गांव में चिलचिलाती धूप में शिक्षा की ज्योति जलाने हेतु व शिक्षा के स्तर को मजबूत करने हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान को लेकर गांव,गांव पांव, पांव जाकर जागरूक किया गया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया एक शिक्षित बालिका पूरे परिवार को शिक्षित बनाती है भ्रमण के दौरान डॉक्टर रवीकरण सिंह, गौरीशंकर, राजकरन सिंह पटेल, संतोष सिंह, बद्रीनारायण द्विवेदी, रमेश यादव, विनय सिंह आदि ने एक दो तीन चार, साक्षरता की जय जय कार, अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल, जैसे गगन भेदी नारे ध्वनि यंत्र के माध्यम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं परीक्षा प्रभारी रहे सुरजन कुशवाहा एवं डॉ रवि करण सिंह के द्वारा बताया गया कि यह जागरूकता अभियान पूरे अप्रैल माह तक जारी रहेगा वहीं विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में अभिभावकों को समझाया बताया गया कि विद्यालय में स्वच्छ शीतल ठंडा पेयजल की सुविधा पुस्तकालय, वाचनालय, की व्यवस्था छात्र/छात्राओं के स्कॉलर की व्यवस्था सुयोग्य प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा समुचित खेलकूद की व्यवस्था एवं छात्राओं को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के विषय में जानकारी दी।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट