दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली तहरिया टोला निवासी मुन्ना (35) पुत्र कामेश्वर, शनिवार शाम करीब 4 बजे बाइक से घर लौटते समय महुअरिया रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे गेट के पास हादसे का शिकार हो गए। नशे की हालत में बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर गिरने से उन्हें सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मार्ग से गुजर रहे परिचित ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई, जो मौके पर पहुंचकर घायल मुन्ना को सीएचसी दुद्धी ले गई।
जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने मुन्ना का प्राथमिक परीक्षण में बताया कि युवक नशे की हालत में है, जिससे इलाज में कठिनाई हो रही है। सिर में गंभीर चोट के अलावा शरीर पर मामूली चोटें हैं। स्थिति स्थिर होने पर आगे का उपचार किया जाएगा।फिलहाल उनका इलाज जारी है।