राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले में धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती बरतते हुए बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मान अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत यह गिरफ्तारी की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे व उनकी टीम ने कमीशन लेकर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को दबोचा।
प्रकरण के अनुसार रोशन नगर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा (56) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आर्यवत शिक्षा समिति के नाम पर डोनेशन दिलाने का झांसा देकर जीशान उर्फ रहमान (निवासी नजीराबाद, जिला सतना) ने संस्था का एक्सिस बैंक खाता प्राप्त कर उसमें करीब 4.26 करोड़ रुपये का लेनदेन करते हुए धोखाधड़ी की।
मामले में थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी चार्ल्स रॉड्रिक्स (46) निवासी रोशन नगर, थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पांडे, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय और संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।