सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मंडी समिति परिसर में कूड़ा घर के पास से अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू पुत्र शहजाद, निवासी नक्काशा बाजार (थाना कोतवाली नगर) हाल निवासी लक्खी गेट, थाना मंडी, सहारनपुर के कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना मंडी पर मुकदमा संख्या 141/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के मादक पदार्थों के नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील राणा व कांस्टेबल प्रवीण कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़