कटनी, नई दिल्ली। 3 से 5 अप्रैल 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रदेश से कुल 49 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट से जुड़े 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों में से 5 ने भाग लिया, जिनमें 3 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किए।
अंकिता बड़गैयां ने 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में 15 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता और इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-2026 के लिए क्वालिफाई किया। वहीं कुमकुम गौतम ने भाला फेंक में 27.06 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया।
हेप्थलॉन स्पर्धा में सागर मांझी ने 5000 से अधिक अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीतते हुए 24वीं नेशनल जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया।
इसके अलावा द्रक्षा नाज़ एवं पूर्णिमा गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया।
अदाणी फाउंडेशन के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं के विकास और युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया है।
इस उपलब्धि पर अदाणी फाउंडेशन कैमोर की क्लस्टर सीएसआर हेड श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास, एचआर हेड श्री दिनेश पाठक एवं प्लांट हेड श्री अतुल दत्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट