सहारनपुर- थाना मंडी क्षेत्र के हलवाई हट्टा की तंग गलियों में उस वक़्त सन सनी फ़ैल गयी जब सरदार स्वीट्स के तीन मंजिला गोदाम क़ी छत पर अचानक आग भड़क उठी। धुएं के गुबार और उठती लपटों ने आसपास के लोगों को दहला दिया। हर कोई अपने घर-परिवार की सलामती को लेकर सहमा हुआ नजर आया। संकरी गलियों और भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य को मुश्किल बना दिया, ऐसे में स्थानीय लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लोगों की एकजुटता और हिम्मत ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस भयावह घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़