सहारनपुर-
रामपुर मनिहारान सहारनपुर जनपद क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा मय पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
सहारनपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिससे जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़