राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक की जन्म जयंती 7 अप्रैल को जिले में श्रद्धा और स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्मरण उत्सव के तहत पाठक वार्ड स्थित शांति निवास में उनके सुपुत्र, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने पिता के आदर्शों को याद करते हुए जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं दूसरी ओर बरगवां स्थित आरके लॉजिस्टिक परिसर में विधायक संजय पाठक के मित्र गुड्डा जैन एवं मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से प्रारंभ हुए इस भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, वरुण गौतम, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा सहित मित्र मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।