कोरबा- लक्ष्मी सिंह इंडियन टीवी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट.. परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से लोक जनशक्ति पार्टी(रा.)के कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे अपने पिता लालता प्रसाद दुबे,माता श्यामा देवी, जीजा जगन्नाथ पाण्डेय, दीदी कुसुम देवी पाण्डेय, एवं भाई महेंद्र दुबे को साथ लेकर सनातन धर्म के अनुसार चारों धाम क्रमशः सेतुबंध रामेश्वरम, जो की तमिलनाडु प्रदेश में आता है यात्रा संपन्न करते हुए दूसरे धाम द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दर्शन का लाभ लिए द्वारकाधीश मंदिर से कुछ दूर पर ही भेंट द्वारका (गुजरात प्रदेश) का भी दर्शन करके जीवन को कृतार्थ किये,दोनों धामों की यात्रा संपन्न कर राजकुमार दुबे अपने माता-पिता, जीजा -दीदी एवं छोटे भाई के साथ तीसरे धाम भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने हेतु जगन्नाथ पुरी धाम (उड़ीसा प्रदेश ) ट्रेन मार्ग से रवाना हो गए हैं , जब राजकुमार दुबे से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि चौथे धाम बद्री विशाल केदारनाथ उत्तराखंड की यात्रा मई माह में संपन्न होगी, सनातन धर्म के अनुसार यही चार धाम जीवन को कृतार्थ बनाने के लिए पृथ्वी पर भगवान ने स्वयं बनाया है, एवं इन्हीं चारों धामो में भगवान स्वयं विराजमान है, राजकुमार दुबे पर उनकी माता-पिता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है, राजकुमार दुबे जी प्रथम पूजन अपने कुलदेवी माता शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कुलगुरु यज्ञ वेदी बडी छावनी अयोध्या धाम जाकर माता-पिता को गुरमुख करवाते हुए सर्वप्रथम अयोध्या धाम में विराजमान भगवान राम लला का दर्शन किए एवं उसके पश्चात सनातन धर्म के अनुसार पृथ्वी पर जो चारों धाम स्थापित किए गए हैं, स्वयं परमपिता परमेश्वर के द्वारा,, यात्रा पर सबका आशीर्वाद लेते हुए रवाना हुए हैं,यह यात्रा लगभग दो महीने की हैं, तत्पश्चात भगवान की कृपा अनुसार रामायण एवं भगवान सत्यनारायण की कथा उपरांत भोग भंडारा के साथ चारों धाम यात्रा जून 2026 में संपन्न होगी, जब इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा.)के कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा हमारे कुल के पूर्वज एवं कुल पूज्य देवी मां शक्ति एवं माता-पिता के आशीर्वाद से मुझे अपने मां बाप भाई बहन एवं जीजा जी के साथ चारों धाम की यात्रा करने का सौभाग्य आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हुआ, इंडिया न्यूज़ दर्शन उनके चारों धाम की यात्रा की मंगलमय कामना करता है.