सहारनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट तिराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था। इस दौरान कार्यकर्ता हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। हालांकि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया, जिससे वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़