सांदीपनि विद्यालय सौसर जिला पांढुर्ना के परिसर में मल्टीस्पेशलीटी चिकित्सालय मास्को केअर आयुर्वेदिक रिसर्च फाऊंडेशन नागपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शाला के समस्त शिक्षकों की निशुल्क जांच की गयी | जिसमें रक्तदाब (बी.पी.),नाड़ी परिक्षण,मधुमेह ,बी.एम.आय,हृदय स्वास्थ्य,त्वचा विकार आदि जांचे की गई| इस जांच शिविर में डॉक्टर रुचिका घवले (BHMS),वृक्षवल्ली जीवाने (DMLT), साहिल धूतराज, अनुजा तुले (हेल्प एडवाइजर )इन विशेषज्ञो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं सलाह दी गई। इस शिविर में संस्था की प्राचार्य श्रीमती शैलजा बत्रा ,उपप्राचार्य संजय गवनेकर एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई |
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज राजेश चौधरी
ब्यूरो चीफ़ पांढुर्णा