रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री समीर सौरभ भापुसे द्वारा जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध रूप से परिवहन उत्खनन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया उकत अभियान के तारतम्य मैं अति पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेंद्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह श्री रवि भदोरिया के मार्गदर्शन में थाना पोरसा द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 डंपर कीमत करीबन रु 20 लाख जब्त किया गया,,,
दिनांक 11/4/2026 को थाना पोरसा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सूचना के आधार पर भिंड बाई पास पर चेकिंग लगाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को मय डंपर के पकड़कर वाहन को चेक किया गया तो उकत डंपर में रेत भरा होना पाया गया जिसके संबंध में चालक से वैध दस्तावेज चाहे गए तो ना होना बताया तदोपरांत मौके से उकत डंपर कीमती करीबन रु 20 लाख को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/26 धारा 303(2) बीएनएस, धारा 18(1) म.प्र खनिज अवैध परिवहन भंणडार निवारण अधिनियम 2006, धारा 4/21 खान अधिनियम 1952 एवं एम,वही, एक्ट की धारा 103,177,51का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित किया गया जिसके द्वारा जब्त शुदा डंपर को राजसात लिए जाने संबंधी कार्यवाही की जायेगी,,,
सराहनीय योगदान-उक्त कार्यवाही मैं निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी पोरसा मय फोर्स उनि0 रामावतार तोमर आर0 334 सीताराम,आर0 977 पुष्पेंद्र सिंह आर0 दुर्गेश का सराहनीय योगदान रहा.