गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )
जानकारी के अनुसार, बेवा रईशा पत्नी अमीन के घर पर उस समय विवाद उत्पन्न हो गया, जब तहसील प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि घर में उस समय केवल महिलाएं मौजूद थीं।
इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर कानून को अपने हाथ में लेते हुए पुलिस की मौजूदगी में ही रईशा बेवा पत्नी अमीन के घर का लोहे का गेट जबरन तोड़ दिया।
आरोप है कि इसके बाद महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट की गई।
घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने इस दौरान हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह पूरा मामला थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच का बताया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।