ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ठेकेदार ने की सहायक यंत्री से अभद्रता: RES विभाग के अधिकारी और इंजीनियरों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग*

```

*ठेकेदार ने की सहायक यंत्री से अभद्रता:RES विभाग के अधिकारी और इंजीनियरों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग*

 

 

 

डिंडौरी-करंजिया जनपद पंचायत के सहायक यंत्री के साथ चकमी गांव में पूर्व सरपंच व ठेकेदार द्वारा अभद्रता किए जाने को लेकर आरईएस विभाग के अधिकारी, इंजीनियर आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है।

 

 

 

 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि करंजिया जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री डीएन सिंह चकमी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान जुगदेई ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व ठेकेदार द्वारा गांव में अधूरे पड़े पशु शेड के कार्य का मूल्यांकन कराने के नाम पर पहले फोन में गाली गलौज किया। इसके बाद चकमी गांव में पहुंचकर मारपीट करने के लिए उतारू हो गए।
इसकी शिकायत गोपालपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई।

 

 

 

जिला प्रशासन द्वारा ठेकेदार अभय परस्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही करें, ताकि भविष्य में फील्ड में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए शासकीय कार्यों का कर्तव्यपूर्ण निर्वहन कर सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान एक्सक्यूटिव इंजीनियर डीएस बघेल, जनपद सीईओ डिंडौरी गणेश पांडेय ,करंजिया सीईओ बीएस मरावी, सहायक यंत्री गीता आर्मो​​​​​​​,

 

 

 

आरजी श्रीवास्तव, केपी दुबे, पारस जैन, इंजीनियर बीएस तिलगाम, अमित नानोटे, संदीप शुक्ला, अमित गांगुली, पवन पटेल, मुन्ना लाल जाधव सहित इंजीनियर और आरईइस विभाग का स्टाफ मौजूद रहे।

इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *