झाँसी
स्लग- आधार कार्ड बनाने में की जा रही अवैध बसूली।
एंकर- झांसी के मऊरानीपुर में बीएसएनएल कार्यालय पर एक संस्था द्वारा आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमे लोगो से नया आधार कार्ड व सुधारने के नाम पर अवैध बसूली की जा रही हैं। ओर अगर कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है। तो उसका आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया जाता है।

विओ- आपको बता दें कि झांसी के मऊरानीपुर में तहसील के पास बने बीएसएनएल कार्यालय में एक संस्था द्वारा आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नए आधार कार्ड पर 200 से 250 रुपये लिए जा रहे हैं।
जबकि सरकार द्वारा नया आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। तो वही पुरानी आधार कार्ड में सुधार करने के नाम पर भी ₹200 लिए जा रहे हैं इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो उक्त आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति द्वारा उसका आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया जाता है। मऊरानीपुर के अलयाई निवासी रवि आर्य ने शिकायत करते हुए बताया कि वह आधार कार्ड मैं सुधार करवाने गया हुआ था।
जहां उससे आधार कार्ड बनाने के नाम पर ₹200 की मांग की गई। जब उसके द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसका आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया। तो वही आधार कार्ड बनवाने आई महिलाओं एवं पुरुषों ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाला व्यक्ति लोगों से अपने मनमाफिक पैसे वसूल रहा है।
जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई है ।लेकिन खुद को रसूखदार बताते हुए हर बार कार्यवाही से बच जाता है।
जब इस संबंध में मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले में वह इस मामले की जांच कर कार्यवाही अमल में लाएंगे।
बाईट,- आधार कार्ड बनवाने आए लोगों की बाइट
बाईट, आधार कार्ड बनाने वाले योगेंद्र वर्मा।