राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से करीब 15 हजार रुपये कीमत की 150 पाव देशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की।
अलग-अलग स्थानों से बरामदगी पुलिस ने चौपाटी क्षेत्र से मेहबूब (45 वर्ष) के कब्जे से 34 पाव देशी शराब (कीमत 3400 रुपये), कैलवारा खुर्द से पवन दुबे (47 वर्ष) के पास से 45 पाव (4500 रुपये), सावरकर वार्ड के चौधरी मोहल्ला निवासी रूबी अहिरवार के पास से 40 पाव (4000 रुपये) तथा खिरहनी फाटक निवासी हीरालाल निषाद के पास से 29 पाव (2900 रुपये) अवैध शराब जब्त की।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
ऑनलाइन सट्टा खेलते युवक पर भी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान गांधीगंज निवासी शुभम पाण्डेय को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
अधिकारियों का मार्गदर्शन, टीम का योगदान इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, रमेश शरण मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और सट्टा कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।