लोकेशन: डबरा/भितरवार
ग्वालियर जिले के डबरा और भितरवार अनुभाग से आज नारी शक्ति के सख्त तेवर देखने को मिले हैं। यहाँ दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने बीच सड़क पर पुरुषों की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों ही घटनाओं के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पहली घटना: भितरवार में हाई वोल्टेज ड्रामा
सबसे पहले भितरवार से मारपीट का एक वीडियो सामने आया। यहाँ किसी विवाद के चलते एक महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। देखते ही देखते महिला ने अपना पैर से चप्पल निकाली और पुरुष पर बरस पड़ी। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस ड्रामे को देख लोग दंग रह गए। हालांकि, विवाद का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दूसरी घटना: डबरा के अग्रसेन चौराहे पर हंगामा
भितरवार की घटना के कुछ ही देर बाद डबरा के व्यस्त अग्रसेन चौराहे से भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। यहाँ भी एक महिला और पुरुष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद महिला ने पुरुष को सरेराह चप्पल दिखाते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। व्यस्त चौराहा होने के कारण वहाँ मौजूद राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा