कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर चिचोली
शासकीय हाई स्कूल दसवीं कक्षा में ब्लाक मे महेश कुमरे प्रथम तो सजनी कवडे दुसरे तो सोनम यादव तीसरे स्थान पर,,, 87,38 प्रतिशत ब्लाक का परीक्षा परिणाम
चिचोली माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10 कक्षा के परिणाम घोषित किए चिचोली ब्लाक के 16 स्कूलों का परिणाम 87,38 प्रतिशत रहा जिसके आधार पर दसवीं कक्षा में ब्लाक स्तर प्रथम हाई सेकेंडरी स्कूल हरदू के महेश नेकराम कुमरे ने 472 अंक लेकर 94,4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है वही दुसरे नम्बर पर हाई सेकेंडरी स्कूल पाटाखेडा की सजनी कवडे ने 468 अंक लेकर 93,6 प्रतिशत हासिल किया वही तीसरे स्थान पर फिर हाई सेकेंडरी स्कूल हरदू की छात्रा सोनम दिनेश यादव ने 466 अंक लेकर 93,2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया गया है हरदू स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहा प्राचार्य खुसबू राठौर सरपंच प्रदुम्न उईके शिक्षक रीतू अजय लाड़ राजेश जावलकर कमल मर्सकोले मनोज सातनकर एवं ग्राम के गणमान्य लोगों ने दोनों छात्रों का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की वही ग्राम पाटाखेडा मे भी ब्लाक में दुसरे स्थान पाने वाली सजनी सुभाष कवडे का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जहा सरपंच गुलाब सिंह उईके वरिष्ठ नेता कैलाश आर्य प्राचार्य राजकुमार पंवार सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई विकास खंड शिक्षा अधिकारी ज्वाला प्रसाद प्रजापति बीआरसी नीरज गलफट सभी सीएसी बीएसी तथा चिचोली ब्लाक के सभी गणमान्य लोगों जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों पत्रकार बंधुओं ने छात्रों को बधाई दी