सहारनपुर
सहारनपुर डॉ. कुणाल जैन की टीम द्वारा शहर में अवैध और अनधिकृत स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है इस क्रम में *सन शाहीन मदर हेल्थ केयर सेंटर*, बेहट रोड सहारनपुर को सील कर दिया गया। साथ ही *बायो सिटी पैथोलॉजी,* पेट्रोल पंप के पास, बारबर में स्थित बिहारीगढ़ के डॉ. सनवार क्लीनिक को भी डॉ. कुणाल जैन द्वारा सील किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुटमलपुर क्षेत्र में भी ऐसी अनधिकृत क्लीनिकों और स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ छापेमारी की बड़ी जरूरत है, ताकि मरीजों को सही इलाज मिल सके और अवैध प्रैक्टिस पर अंकुश लगाया जा सके।
रिपोर्टर आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़