दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य थीम ‘विजन स्वच्छ भारत, विकसित भारत, उन्नत भारत’ और ‘ग्लोबली-विज्ञान, रक्षा अनुसंधान एवं कंप्यूटर एआई में भारत की भूमिका’ रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष आपनादल-एस, सीता जायसवाल ग्राम प्रधान मल्देवा, रामेश्वर राय, सर्वेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव तथा उप प्रबंधक गणेशदत्त आईटीआई उपस्थित रहे। प्रबंधन की ओर से डॉ. लवकुश प्रजापति, डॉ. जयवर्धन प्रजापति, डॉ. प्रीति प्रजापति एवं जावेद ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ. लवकुश प्रजापति ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक सोच जगाने का माध्यम है। स्वच्छ और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए छात्रों को प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
प्राचार्या यशश्वी कपूर के नेतृत्व में प्रभुनारायण जायसवाल, बलवन्त यादव, सुशान्त क्षेत्री, सबस्टीन सुब्बा, रेशना सुब्बा, रॉबर्ट ब्रूस, मोनिका सिंह मेराडोना, निशि गुरूंग, सुप्रिया पाण्डे, सुप्रिया गुप्ता, राहुल गुरूंग, हिना खान, श्रुति पाण्डे तथा समस्त नॉन-टीचिंग स्टाफ ने सहयोग किया।
छात्रों ने पर्यावरण, स्वच्छता, विकास एवं उन्नत प्रौद्योगिकी पर आधारित विज्ञान मॉडल प्रदर्शित कर जागरूकता फैलाई।इस आयोजन ने युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।