सहारनपुर
जिलें की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस ने ताबड़तोड़ चैकिंग कार्यवाई का साफ संदेश दे दिया है-लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के मार्गदर्शन में और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कोलकी टोल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया- जिसने नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया- इस कार्रवाई में यातायात पुलिस ने 286 ओवरस्पीड वाहनों के चालान करते हुए 5 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना ठोका, वहीं गलत दिशा में दौड़ रहे 24 वाहनों पर भी 1 लाख 88 हजार रुपये की सख्त कार्रवाई की गई- यह सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सड़कों को अपनी मनमानी का मैदान समझ बैठे हैं- यातायात प्रभारी अमित तोमर का कड़ा एक्शन भी चर्चा में रहा – बुलेट बाइक पर पटाखा साइलेंसर लगाने वालों पर विशेष अभियान चलाकर 23 चालान किए गए, जिससे युवाओं में साफ संदेश गया कि स्टंट और शोर अब नहीं चलेगा- पुलिस की अपील भी उतनी ही स्पष्ट है “दुर्घटना से देर भली”- घर पर आपका परिवार इंतजार कर रहा है- नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़