सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के कब्जे से 30,00,000 रुपये की रंगदारी की रकम व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा पत्रकारों को बताया गया कि जांचोपरांत होगी कुछ और लोगो पर कार्यवाही अभियुक्त खनन व्यापारी और पेट्रोल पंप मालिकों को डरा-धमकाकर जबरन वसूली कर रहे थे और साझेदारी के नाम पर दबाव बना रहे थे
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए भी धमकी देकर अपना खौफ कायम करते थे
घटना के संबंध में थाना बेहट पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी एसएसपी अभिनन्दन सिंह के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित बेहट की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है
इस बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले गैंग का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सक्रियता और सख्त रुख से साफ संदेश गया है कि अपराधियों के लिए सहारनपुर में कोई जगह नही पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है
रिपोर्टर आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़