दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
प्रदेश सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के बड़े तबादले किए। 2016 बैच के युवा अधिकारी चर्चित गौड़ को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे वर्तमान डीएम बद्रीनाथ सिंह की जगह लेंगे, जो जुलाई 2024 से जिले का नेतृत्व कर रहे थे।
कानपुर के राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे चर्चित गौड़ की यह पहली डीएम तैनाती है। शासन ने उनकी क्षमता को देखते हुए सोनभद्र जैसे खनिज संपन्न जिले की जिम्मेदारी सौंपी। बद्रीनाथ सिंह को नई पोस्टिंग मिलेगी, जिसकी घोषणा जल्द होगी।
सोनभद्र में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और औद्योगिक प्रगति की चुनौतियां हैं। चर्चित गौड़ से जिले में नई ऊर्जा की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
अब देखना है कि नए डीएम जिले को किस दिशा में ले जाते हैं।