ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बालिकाओं का सत प्रतिशत नामांकन कराने एवं संचारी रोग से बचने के लिए प्रा.वि. गोकुलपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान।

```

बालिकाओं का सत प्रतिशत नामांकन कराने एवं संचारी रोग से बचने के लिए प्रा.वि. गोकुलपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान।

 

 

 

रायबरेली ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन कराने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान पूरे जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर मीना मंच सुगम कर्ता टीम द्वारा गांव-गांव घर-घर तक संदेश पहुंचाया जा रहा है

 

 

 

 

इसी के साथ संचारी रोगों से बचने के लिए भी आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। आज प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर विकासखंड अमावा में ग्रामीणों के बीच बालिकाओं के नामांकन एवं वर्तमान समय में संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

 

गोष्ठी में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस.एस पाण्डेय ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समानता का अधिकार दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है ।।

 

 

 

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचने के लिए आसपास की सफाई एवं मच्छरदानी का प्रयोग तथा फुल आस्तीन का शर्ट बच्चों को पहनाएं तभी इन भयंकर रोगों से बचा जा सकता है।

 

 

‌ इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शशि देवी, नीलम सिंह, खैर निशा नकवी, प्रदीप कुमार मौर्य, सिम्मी शुक्ला, पूनम देवी सहायक शिक्षिका, सुभद्रा एवं कामिनी देवी शिक्षामित्र तथा अंजलि वैशाली सुरभि चांदनी दीपाली और महिमा सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, सन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *