रिपोर्टर: जाकिर झंकार आहवा, डांग
डांग जिले की जिला पंचायत सीट नंबर 14 पर इस बार राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।
मौजूदा समीकरणों के अनुसार मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार श्री मंगलभाई गंगाजीभाई गावित और भाजपा के उम्मीदवार श्री मंगलैशभाई चिमनभाई भोये के बीच देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि दोनों प्रमुख उम्मीदवार सिंह राशि के हैं, जिससे चुनाव और भी रोचक बन गया है।
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास तेज हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर विकास के मुद्दे, जनसंपर्क और व्यक्तिगत प्रभाव भी चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अब देखना यह है कि डांग जिले की जनता सिंह राशि का ताज किसके सिर पर सजाती है और इस हाई-प्रोफाइल सीट पर जीत का सेहरा किसके नाम होता है।