किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओ.बी.सी. कर्मचारी संघ (SECROBCEA) और रेलवे प्रशासन के बीच गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में इस वर्ष की प्रथम अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी ने की तथा बैठक का समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग ने किया।
बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष श्री प्रसाद राव ने DRM श्री दयानंद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत 25 सूत्रीय मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। DRM श्री दयानंद जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया।
मंडल सचिव श्री रामेश्वर ने कई महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
DRM श्री दयानंद जी ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यशैली की सराहना की और कर्मचारियों से रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की
बैठक में बी.टी. राव, सुनील देशमुख, वी. लक्ष्मण राव, निर्मल कुमार, महेश बुधे, बलराम साहू, कपिलेश्वर रॉय, एन.के. पटेल, श्री मिथिलेश, ए. महेशकर, भूपेश साहू, टिकेश्वर साहू, श्री टी. रमना, चंदर राव, नवीन, प्रवीण सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।