ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बुजुर्ग रोड़ डबरा में ताश पत्तों से रुपये पैसों की हारजीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना प्रभारी डबरा देहात को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान बुजुर्ग रोड़ डबरा में पहुँची और आड़ में छिपकर देखा तो कुछ लोग ताश के पत्तां से हार जीत का दाव लगाकर रुपये से जुआ खेल रहे थे।
पुलिस द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो (01) जगदीश बाल्मीक पुत्र गिरवर बाल्मीक आयु 50 साल निवासी हरीपुरा डबरा (02) राजेश उर्फ बल्लू जैन पुत्र बाबूलाल जैन आयु 42 साल निवासी तिवारी फार्म जवाहर गंज डबरा (03) अनिल ठाकुर उर्फ अनित तोमर पुत्र बृजमोहन तोमर आयु- 32 साल निवासी- गौतम विहार कालोनी डबरा (04) वीरेन्द्र पुत्र अमर सिंह जाट आयु- 28 साल निवासी- ग्राम सहराई थाना डबरा (शहर) (05) धीरज रावत पुत्र भागीरथ रावत आयु-44 साल निवासी-नरिया के पास बुजुर्ग डबरा (06) पवन कुमार पुत्र बाबूलाल जैन आयु- 53 साल निवासी- गंगापुरा जवाहर गंज डबरा (07) सचिन साहू उर्फ लोकेश पुत्र संजय साहू आयु- 22 साल निवासी- बुजुर्ग रोड़ डबरा (08) मनोज वैश्य पुत्र पेमनारायण उर्फ प्रेमचन्द्र जैन आयु- 51 साल निवासी-जवाहर गंज डबरा का होना बताया। एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा जिसका नाम पकड़े गये आरोपी द्वारा छोटू रावत पुत्र सोवरन रावत निवासी बुजुर्ग का होना बताया गया।
आरोपीगण का उक्त कृत्य धारा-13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 1,02,800/- रुपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी को मौके पर जब्त किये गये। गया। आरोपियों को कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 212/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया और आरोपीगण का जुर्म 07 वर्ष से कम का दण्डनीय होने से आरोपीगण से धारा 35(3) बीएनएसएस के नोटिस तामील कराये।
जप्त मशरूका : कुल रकम 1,02,800/- रुपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी को जप्त किया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा, उनि राजकुमार, उनि जीत नारायण शर्मा, सउनि चंदन सिंह धाकड़, प्र.आर. शिवशान्त पाण्डेय, प्रआर. शैलेन्द्र दीक्षित, प्रआर. शुभाष गुर्जर, आरक्षक दीपक रावत, आरक्षक जयकान्त नामदेव, आरक्षक दीपक पटेल, आरक्षक उदय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा