सहारनपुर। नगर शांति समिति का एक शिष्ट मण्डल सर्व धर्मों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अशोक कुमार चैहान से मिला ओर जनहित के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जिसका सकारात्क परिणाम रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के आश्रितो के अध्यक्ष एवं चयन समिति के अध्यक्ष प. जय नाथ शर्मा के नेत्तृव में सर्वधर्म के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अशोक चैहान से उनके कार्यालय में मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी अशोक चैहान को और सामूहिक आशीर्वाद के साथ संयुक्त रूप से सिख इतिहास से जुडी पुस्तके, शाल, चित्र भेंट की गयी। महामंडलेश्वर स्वामी धीरजानंद, समिति के अध्यक्ष अशोक गाँधी, सिविल डिफेन्स के पूर्व चीफ एवं शांति समिति के संयोजक ब्रित चावला,सचिव भाई सलमान,पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष एम पी सिंह चावला,नागरिक सुरक्षा के पूर्व डिप्टी चीफ मोहम्मद आलम,भाई जहांगीर आलम, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद,शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह, व्यापार मण्डल लिंक रोड के अशोक मालिक, सिख युवा संगठन के संगठन मंत्री स. रुपिंदर सिंह बजाज, मशहूर शायर हाबिद हसन वफा, गीतकार भाई मुशर्रफ, इकबाल मंसूरी एवं फादर संजय मसीह आदि सभी धर्मो के धर्माचार्य मौजूद रहे। इस दौरान सिख समाज की और से गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सीनियर वाईस प्रधान प्रेजिडेंट स प्रभजोत सिंह, सिंह सभा के जनरल सकतर स अमनप्रीत सिंह, श्री गुरु जमह बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतविंदर सिंह माकन,सिंह सभा के डिस्पेंसरी इंचार्ज एम पी सिंह चावला एवं सिंह सभा के जनरल सदस्य स रुपिंदर सिंह बजाज शिष्टाचार भेंट में शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन ब्रित चावला ने किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़