उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

बांदा जिले के बबेरू कस्बे में सर्रफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार ।

```html id="cyap7e" ```

रिपोर्ट : जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा (उप्र)

बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी पलाश बंसल ने थाना स्थानीय, ‌एसओजी , सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई लगाई थी । घटना के तीन घंटे के अंदर मुरवल बबेरू रोड पर मुरहा मोड़ पर मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार किया गया है मुठभेड़ में आरोपी दोनों पैरों में गोली लगी है जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है

पुलिस के अनुसार, घटना के करीब तीन घंटे के अंदर मुठभेड़ में हत्यारोपी असलम पुत्र सैयद हुसैन निवासी दूलथोक मोहल्ला कस्बा बबेरू को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *