बांसी,सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील बांसी के कोतवाली परिसर में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के उच्चाधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर जनता की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्रों, विशेषकर पक्की पैमाइश के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को अविलंब निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन कोतवाली पहुंचे।
पेड़ काटने और कृषि कार्यों (जोतने-बोने) में आ रही बाधाएं।
नगर पालिका से संबंधित राजस्व मामले।
चकरोड एवं भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें।
थाना दिवस के दौरान कुल 12 मामले पंजीकृत किए गए, जिनमें से 08 मामलों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित टीम को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें आपसी समन्वय से विवादों को हल करें ताकि फरियादियों को बार-बार भटकना न पड़े।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव, राजस्व निरीक्षक (सदर) कृष्ण भूषण द्विवेदी, नंद किशोर, कन्हैया सिंह, उप निरीक्षक शम्स जावेद खान और कांस्टेबल सूरज सिंह उपस्थित रहे। साथ ही लेखपाल रेनू, पूजा, निधि, उपेंद्र राठौर, जितेंद्र पाल, आशीष शुक्ला, अंजलि भट्ट सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा।
इंडियन टीवी न्यूज़ मंडल बस्ती श्रीकांत पांडे