दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत में सातवें कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के रूप में संजय कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद पर अमित कुमार सरोज कार्यरत थे। नए ईओ संजय कुमार को दुद्धी नगर पंचायत के साथ-साथ नगरपंचायत पिपरी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह नियुक्ति स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की तथा नगर पंचायत की विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे दोनों नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि संजय कुमार के अनुभवी नेतृत्व में दुद्धी और पिपरी दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य होंगे। हमारा पूरा सहयोग उनके साथ रहेगा तथा जल्द ही स्वच्छता, सड़क निर्माण और जलापूर्ति जैसी योजनाओं को गति देंगे।इस बदलाव से स्थानीय निवासियों में उत्साह है।साथ ही उम्मीद है कि नए ईओ से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।