सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र के सबरी के बाग गोटे शाह इलाके में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती आज सुबह अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। बताया जाता है कि युवती के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद उसकी मां ने सलीम नामक व्यक्ति से विवाह कर लिया था और वह उसी के साथ रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़