उज्जवला योजना गैस कनेक्शन निःशुल्क हुये वितरित
भाजपा प्रमुख नेताओं, समाजसेवियों एवं पत्रकार बन्धुओं के द्वारा हुये वितरण

मऊरानीपुर (झाँसी) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलायी जा रही उज्जवला योजना गैस कनेक्शन निःशुल्क के तहत नगर मऊरानीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं , समाजसेवियों एवं पत्रकार बन्धुओं के द्वारा मोदी जी के कथनानुसार सबका साथ, सबका विकास के अनुसार सभी वर्गो के लोगों को सिमरधा गैस एजेन्सी के द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किये गये।
जिसमें इण्डेन गैस कनेक्शन की बुक, हास पाईप, रेगुलेटर, गैस चूल्हा व गैस सिलेण्डर वितरित हुये। इस मौके पर वितरण समारोह में राधा अग्रवाल जिला संयोजक बेटी बचाओ, बेटी पढाओ भारतीय जनता पार्टी / महिला व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष मऊरानीपुर, सरोज अग्रवाल बेटी बचाओ, बेटी पढाओ भारतीय जनता पार्टी सह संयंोजक मऊरानीपुर,
वीेरेन्द्र अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा / नामित पार्षद नगर पालिका मऊरानीपुर, मिथलेश सिंह सेंगर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख/ वरिष्ठ भाजपा नेता मऊरानीपुर, आर. के. अहिरवार वरिष्ठ अपना दल नेता मऊरानीपुर, सौरभ भार्गव वरिष्ठ पत्रकार/ नगर अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मऊरानीपुर,
रीतेश अग्रवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, चिन्तामन श्रीवास पार्षद/ जिला संयोजक भारतीय जनता डोकूमेंस विभाग, विमला अग्रवाल समाजसेवी, ज्योति अग्रवाल समाजसेवी, रीना अग्रवाल समाजसेवी के द्वारा गैस कनेक्शन वितरण किये गये । इस मौके पर सिमरधा गैस एजेन्सी स्टाफ मौजूद रहा। अन्त में सभी का आभार विजय गुप्ता ने व्यक्त किया।