सहारनपुर।उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।प्रथम पाली में 9840 में से 7609 अभ्यर्थी उपस्थित और 2171 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 77.94 रहा। द्वितीय पाली में कुल 9640 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7745 उपस्थित रहे, जबकि 2095 अनुपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़