लक्ष्मी सिंह इंडियन टीवी न्यूज़-जिला कोरबा ब्यूरो चीफ
कोरबा
कुछ दिन पहले भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको में फिर एक श्रमिक गणेश राम की तीन उंगलिया ग्राइंडर से कटने से घायल हो गया, लेकिन प्रबंधन के खिलाफ ना तो कोई शिकायत हुई और ना ही पुलिस थाना बालकों में किसी प्रकार का कोई एफआईआर दर्ज किया गया, उक्त श्रमिक काबालको अस्पताल में इलाज चल रहा है,बार बार वेदांता कंपनी में हो रहा हादसा, श्रम विभाग को लेना चाहिए कुछ तगड़ा एक्शन, उक्त श्रमिक वेदांता कंपनी के टाउनशिप विभाग का कर्मचारी हैं। अब देखते हैं बालको प्रबंधन और पुलिस विभाग क्या कार्यवाही करते हैं। यह हाल तब है जब जिले में ही श्रम मंत्री का निवास है, बालको की लापरवाही पूरे जिले में जब जाहिर है, लेकिन शासन और प्रशासन बालकों के प्रति सख्त कार्यवाही क्यों नहीं करते जनता यह जानना चाहती है, आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन ना तो पुलिस कोई FIR दर्ज करती है और ना ही श्रम विभाग कोई सख्त कार्रवाई करता है, जिससे जनता भ्रमित सी दिखाई दे रही है, जिला प्रशासन और श्रमविभाग वाले बालकों से कोई साठ गांठ तो नहीं कर लिए हैं,