ललितपुर। अमृत योजना के तहत हर घर शुद्ध जल की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश खुद शहर की सकरी गलियों में पहुंचे। नई बस्ती और जगपुरा में भ्रमण कर उन्होंने डाली जा रही पाइपलाइन और खोदी गई सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याएं जानीं और खराब सड़कों पर नाराजगी जताई। जल निगम नगरीय सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 10 मई तक हर हाल में पाइपलाइन कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू कराने और सड़कों की मरम्मत कराने का सख्त अल्टीमेटम दिया।
तहसील रिपोर्टर: प्रवीण जैन