सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आईपीएल सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और सामान बरामद किया है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
₹1,27,000 नकद
2 कार (होंडा अमेज, क्रेटा)
15 मोबाइल फोन
1 कैलकुलेटर
3 रजिस्टर (सट्टे का हिसाब)
कहां से हुई गिरफ्तारी?
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रायपुर रोड, देहरादून-अंबाला हाईवे पर बाबा दा ढाबा के पास खाली जगह में खड़ी गाड़ियों से सभी आरोपियों को दबोच लिया।
कैसे चलता था सट्टा खेल?
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे
मोटी कमाई कर रकम आपस में बांटते थे
पूरा हिसाब रजिस्टर में दर्ज किया जाता था
कानूनी कार्रवाई
थाना सरसावा में मु0अ0सं0 144/26 धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है
किसके नेतृत्व में कार्रवाई?
थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में
पूरी टीम ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया
आईपीएल के नाम पर सट्टेबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सहारनपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आने वाले समय में ऐसे गिरोहों पर और बड़ी कार्रवाई संभव है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़