INDIAN TV NEWS के लिए डा शाहनवाज मुरादाबाद मण्डल प्रभारी की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के 9 मई को प्रस्तावित बिजनौर दौरे से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार को धामपुर तहसील के डबाकरा हाल में विभागीय अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
CM का कार्यक्रम विकास खंड अफजलगढ़ के आलमपुर गांवड़ी में प्रस्तावित है। DM ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता और तत्परता से पूरा करें।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सभास्थल, प्रेस गैलरी, सेफ हाउस और पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था मानक अनुसार पुख्ता हो
लाभार्थियों को मंच तक लाने और वापस भेजने की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे
लोकार्पण व शिलान्यास वाली योजनाओं की विभागवार सूची तुरंत तैयार की जाए
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, CMO डॉ. कौशलेंद्र सिंह समेत PWD, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पंचायत विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।