डबरा भितरवार
नदी किनारे लगी अवैध हाथ भट्टी और उपकरण सहित आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में।
कार्यवाही में 50 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण एवं गुड़ लहान सहित किए जप्त, जप्त मसरुका कि कुल कीमती करीवन 80000/- रुपये आकी जा रही है।
मुखबिर तंत्र कि सूचना पर से चीनौर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्रसिंह गुर्जर ने अपने थाना पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र पुत्र राम सिंह कुशवाह उम्र 40 साल नि कुशवाह मौहल्ला चीनौर होना बताया।
आरोपी से पुलिस ने देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब से भरी दो प्लास्टिक की कट्टियां जिनसे 10 से 40 लीटर कुल 50 लीटर अवैध शराब जप्त की,
चीनौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत किया प्रकरण पंजीबद्ध।
तो वहीं चींनोर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी*।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चीनौर उनि शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रआर देवेन्द्र सिंह सेंगर, प्रआर संदीप पाण्डे, आर विनय विजावर, आर वागीश यादव, आर विष्णु जादौन, आर मदन सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा