वादी मुकदमा मोहित कुमार पुत्र महेन्द्र सिह निवासी दामोदराबाद थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी व उसके साथी के ट्रैक्टर से दो बैटरे चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मु0अ0सं0 68/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । इसी प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये आज प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.उस्मान पुत्र सलीम तेली निवासी बादशाहपुर थाना बिहारीगढ सहारनपुर 2. मुस्तहिर पुत्र सलीम तेली निवासी बादशाहपुर थाना बिहारीगढ सहारनपुर 3. दिलबहार पुत्र इकबाल तेली निवासी टाण्डामान सिंह थाना बिहारीगढ सहारनपुर 4. सिरमौर पुत्र रामप्रसाद निवासी कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ सहारनपुर को रविदास मन्दिर के आगे पिलर के पास कस्बा बिहारीगढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अभियोग की घटना में चोरी किये गये 02 बैटरे बरामद हुए एंव जामातलाशी से प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से 1000–1000 रूपये कुल 4000 रूपये बरामद हुये । इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण की निशादेही पर जंगल ग्राम सुन्दरपुर बन्द पड़ी चूना भट्टी के उत्तरी साईड में झाड़ियों में कबाड़ से ढके छिपे हुये 08 बैटरे व 05 इन्वर्टर बरामद किये गये ।गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 1/2.5.2026 की रात्रि में हम चारों ने मिलकर ग्राम दामोदराबाद में एक खाली पड़े प्लाट में खड़े दो ट्रैक्टरो से दो बैटरे चोरी किये थे और चोरी करके वहीं पास में ही झाड़ियो में छिपाकर रखकर चले गये थे जिन्हे हम आज ले जाकर बेचने की फिराक में थे । इन बैटरियों के अलावा भी हमने इसी साल फरवरी में कस्बा रामपुर मनिहारन में पुरानी तहसील के 01 चैम्बर से 01 इन्वर्टर व बैटरा चोरी किया था, जिसे हमने किसी अन्जान व्यक्ति को 8,000/- रूपये में बेच दिया था और रूपये को आपस में बराबर बांट लिये थे । आज हमसे जो रूपये मिले है वह उसी घटना की चोरी के माल को बेचकर हिस्से में आये रूपये में बचे हुये रूपये है बाकी रूपये मैने खाने पीने में खर्च कर लिये । इनके अलावा भी जो इन्वर्टर बैटरे हमने बरामद कराये है वह भी हम चारो लोगो मिलकर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगहो से चुराये थे सही स्थान व दिनांक हमे याद नही है
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़