सहारनपुर:
सपा के बेहट विधायक उमर अली खान ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर 20 किलोमीटर के दायरे में दो टोल पर हो रही लूट को लेकर पत्र लिखा है, जिस चमारीखेड़ा टोल पर पहले 35 रुपये लिए जाते थे वहां अब 85 रुपये वसूले जा रहे हैं और नए टोल गणेशपुर पर 150 रुपये वसूले जा रहे हैं, नियम के अनुसार नेशनल हाईवे पर 50 किलोमीटर से पहले दूसरा टोल वसूली नही कर सकता मगर यहां नियमो की धज्जियां उड़ाकर 20 किलोमीटर की दूरी पर दो टोल वसूली कर रहे हैं और कमाल की बात ये है कि सांसद और तमाम विधायक चुपचाप इस लूट पर आंखे बंद कर इत्मीनान से बैठे हैं, कियूंकि सांसद विधायकों को तो टोल देना नही पड़ता ये तो आम जनता को देना पड़ता है,
बहरहाल देखने वाली बात होगी कि विधायक उमर अली खान के लेटर पर NHAI कोई कदम उठाता है
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़