दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के जपला रोड पर पिपराही चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे सोमवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक की आमने-सामने टक्कर में शंखलाल (45) पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी बघाडू गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि पिपराही चौराहे के पास एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर दुद्धी से जपला की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे शंखलाल सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बाकी बाइक चालक समेत सवार दो लोग व दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस की टीम में शामिल ईएमटी पंकज व चालक विजय राजभर तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी दुद्धी ले गए।जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम की देखरेख में उनका इलाज जारी है।